आज के समय में स्मार्ट फ़ोन की डिमांड बहुत ज्यादा है, जिसमे हम ईमेल, सोशल मीडिया, बैंक अकाउंट के पासवर्ड्स, नेट बैंकिंग, और भी बहुत से जरुरी डाक्यूमेंट्स को सेव करके रखते है, इंटरनेट की सुलभता के कारन अधिकतर काम हम स्मार्टफोन की मदद से ऑनलाइन करते है। इन दिनों दुनिया भर में हैकिंग के मामले अधिकाधिक देखने को मिल रहे है, इसलिए आपको अपने फ़ोन की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरुरी है।
इन सावधानियो का ध्यान में रखे -
१. थर्ड पार्टी अप्लीकेशन अभी भी इनस्टॉल न करे। किसी भी साइट से एप को मोबाइल में इस्टॉल करना मोबाइल के डाटा को खतरे में डाल सकता है। इसलिए अधिकारिक एप स्टोर से ही एप को डाउनलोड करे.
२. इंटरनेट का डाटा उपभोग ज्यादा दिखे, बैटरी ज्यादा उपयोग न होने के बावजूद तेजी से डाउन होने लगे और जीपीएस हमेशा आन दिखे तो सचेत हो जाये। यह हैकिंग या कोई स्पाईवेयर हो सकता है।
३. फ़ोन को फैक्ट्री रिसेट करके इससे जुड़े सभी पासवर्ड तत्काल बदल डाले।
४. अपने जानकारों को बताये की आपके छेड़छाड़ हुयी है आपकी और से गए संदेशो का किसीभी प्रकार का जवाब, लिंक को क्लिक न करे।
अपडेट सिस्टम रखना आवश्यक है -
फ़ोन हैकर्स से बचाने केलिए और गोपनीयता बरकररार रखने केलिए मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेश अपडेट रखना चाहिए। साथ ही अपने ब्राउज़र और दूसरे एप को सदैव अपडेट रखना चाहिए।





0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know