Header Ads Widget

देख भाई देख

Ticker

5/recent/ticker-posts

मच्छर भगाने भगाने के उपाय

            


       मानसून में मच्छरजनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। लोग मच्छरदानी के प्रयोग के अलावा मॉस्किटो रेपेलेंट क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो घर में कुछ ऐसे इंडोर पौधों को रख सकते हैं, जिनकी गंध मच्छरों को दूर भगाती है। जानें इनके बारे में-\


लेमन ग्रास
            आयुर्वेद में इसे भूतृण कहा जाता है। इसमें मौजूद गुणों को कृमिनाशक माना गया है। इसमें पाए जाने वाले सिट्रोनिला ऑयल की गंध से मच्छर, म€खी और कई प्रकार के कीट-पतंगे नष्ट हो जाते हैं या भाग जाते हैं। इसके गुणों को देखते हुए इसे विशेषकर घर के प्रवेश द्वार या बालकनी आदि में रखना ठीक रहता है। इस पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।


लहसुन 



            आयुर्वेद में लहसुन को रसोन भी कहा गया है, €क्युकी इसमें अम्ल रस के अलावा सभी जरूरी रस मौजूद होते हैं। बहुत से आयुर्वेदाचार्य ने इसे श्रेष्ठ कृमिनाशक बताया है। इसमें पाए जाने वाले एलिसीन और सल्फर तत्व के प्रभाव से कीट पतंगे और मच्छर दूर भागते हैं। इन्फे€शन होने पर लहसुन को पीसकर उसकी लुग्दी बनाकर घाव पर लगाते हैं।
पुदीना 


            संस्कृत में इसे पूतीहा कहते हैं। पूती शब्द का अर्थ दुर्गन्ध है। ऐसे में पूतीहा का मतलब दुर्गन्धनाशक होता है। 

            आयुर्वेद में इसे कृमिनाशक भी कहा गया है। आमतौर पर यह मुंह व दांतों में पैदा होने वाले कीटाणुओं का नाश करता है। पुदीना के पौधे को घर के अंदर रखा जाए तो यह कई प्रकार के कृमियों जैसे कीट पतंगों, मच्छर व मक्खियों को आसपास नहीं आने देता। इसमें मौजूद मेन्थॉल की गंध से कीट, मच्छर घर में नहीं आते।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ