Header Ads Widget

देख भाई देख

Ticker

5/recent/ticker-posts

बवंडर चक्रवातीय तूफान


बवंडर चक्रवातीय तूफान होता है, जो पृथ्वी और तूफानी बादलों के संपर्क  से बनता है। कई बार मेघपुंज बादल और आधार (पृथ्वी) के साथ संपर्क में भी बनता देखा गया है। आमतौर पर बवंडर अमरीका में ज्यादा आता है। हालंाकि भारत सहित कई अन्य स्थानों पर भी कभी कभार यह नजर आता है। बवंडर हवा के भारी दबाव और बादलों की कई परतों से बनता है। पानी-धूल मिट्टी की धारनुमा लकीर आसमान से बनती है और जमीन पर से पानी-धूल मिट्टी ऊपर की ओर खींचती है। यदि टोरनेडो की संकीर्ण सिरे की तरफ कोई पानी का तालाब, झील या नदी आ जाए तो पानी ऊपर खिंचने लगता है और आस-पास बूंदों के रूप में बरसने भी लगता है। बवंडर कई आकारों में आते हैं, लेकिन ज्यादातर यह कीपनुमा आकार में होता है, जिसका संकीर्ण हिस्सा पृथ्वी को छूता हुआ और बड़ा छोर मलबे व धूल से भरे बादल की तरफ होता है। ज्यादातर बवंडर की पवन गति 40 मील प्रति घंटा (64 किमी/घंटा) और 110 मील प्रति घंटा (177 किमी/घंटा) और चौड़ाई 250 फीट या उससे ज्यादा होती है। बवंडर खत्म होने से पहले कई किलोमीटर तक चलता है। बवंडर हालांकि अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर आते हैं, ज्यादातर संयु.त राज्य अमरीका में ही देखते जाते हैं। इसके अलावा दक्षिणी कनाडा, दक्षिण मध्य और पूर्वी एशिया, पूर्वी मध्य दक्षिण अमरीका, दक्षिण अफ्रीका, उड्डार पश्चिम और दक्षिण पूर्वी यूरोप, पश्चिमी-दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आते हैं। बवंडर की वजह से टनों उपजाऊ मिट्टी भी उड़ जाती है। बवंडर तब बनते हैं, जब एक ओर से गर्म और दूसरी ओर से ठंडी हवा आती है। सूर्य के ताप से गर्म हवा ऊपर उठती है व ठंडे बादलों में जाती है, तो तेजी से ऊपर उठती है और घूमने लग जाती है। बवंडर की स्थिति होने पर घर या इमारत के तहखाने में चले जाएं। खिड़कियों और घर की छतों पर न जाएं। किसी मजबूत फि.स फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं। कार में जा रहे हैं तो रोककर बाहर कोई सुरक्षित जगह ढूंढ लें या फिर जमीन पर लेट जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ